कितनी बार उजड़ने के बाद यमुना नदी किनारे स्थित अरावली पहाड़ी पर रचा बसा शहर दिल्ली भारत की राजधानी कहलाती हैं | इतिहास की पन्नों में उल्लेखित प्राचीन काल (महाभारत काल) में इसका नाम इंद्रप्रस्थ था | विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तेजी से हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लें लिया, जिस वजह से दिल्ली की अपनी मुख्य संस्कृति उभर नहीं पाई, धीरे-धीरे गुम होते जा रहीं | भारत में पश्चिमी संस्कृति का उदभव भी सर्वप्रथम दिल्ली और मुंबई से ही होती हैं | दिल्ली में कई राजाओं के साम्राज्य के उदय तथा पतन के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं | भारत की आजादी से पहले महाराज पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का अन्तिम हिन्दू सम्राट माना जाता है, इसके बाद मुग़ल, मुग़ल के बाद अंग्रेजो के शासन की शुरुआत होती हैं | भारत की आजादी बाद लगभग साठ वर्ष कांग्रेस तो पिछले आठ वर्षो से भारतीय जनता पार्टी खुद को दिल्ली (केंद्र) में स्थापित कर भारत को प्रगतिशील बनाकर विकसित की श्रेणी में लाने के लिए लगातार प्रयत्नशील हैं |दिल्ली में चांदनी चौक, सदर बाजार, पहाड़गंज, करोल बाग, कनॉट प्लेस ,आदि क्षेत्रों में अनेक प्रकार की वस्तुओं का क्रय विक्रय होता है | दिल्ली के हर कोने पर पुराने खंडहर अपने अस्तित्व वैभव की याद दिलाते हैं | यहां के ऐतिहासिक स्थल अपने मुख भाषा में अपने वैभव व संस्कृति की कहानी सुनाते हैं | भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में ही स्थित हैं | दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों – कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय भी दिल्ली (नई दिल्ली) में स्थापित हैं | दिल्ली
व्यापार और शिक्षा का बड़ा केंद्र हैं | दिल्ली में राष्ट्रपति भवन की सीध में ही इंडिया गेट हैं, जो भारत के शहीदों को समर्पित हैं | इंडिया गेट पर वतन की खातिर जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के स्मरण में ज्योति जलती रहती हैं | हाल ही में इंडिया गेट के ही समीप एक छतरी के नीचे मूर्ति कलाकार अरुण योगिराज के नेतृत्व में भारत की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस जी की 28 फुट उंची प्रतिमा स्थापित की गई | साथ ही सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत अंग्रेज कालीन संसद भवन के स्थान पर एक नए संसद भवन, प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति के आवास के साथ कई नए कार्यालय भवन और मंत्रालय के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है (इंडिया गेट से लेकर जो रास्ता राष्ट्रपति भवन तक जाता है उस पूरे इलाके को सेंट्रल विस्टा के नाम से जाना जाता है)| इंडिया गेट के पास ही ‘राजपथ’ का नाम भी बदलकर अब कर्तव्य पथ कर दिया गया है, जहां राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर परेड, सांस्कृतिक झांकी व कई साहसिक सैन्य गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाता हैं | दिल्ली में मेट्रो सेवा ने इसके दौड़ने की गति को बढ़ाया हैं | भारत की स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तथा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को दिल्ली में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं | दिल्ली राज्य भारत के सभी शहरों से एयरपोर्ट और रेलवे कनेक्टिविटी के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है | दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला का आयोजन होता हैं | यहां प्रगति मैदान के अलावा दिल्ली हाट व हौज खास में कलाओ का बाजार लगता हैं,जहां विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प और हठकरघों के कार्य के नमूने मिलते हैं | पर्यटन की दृष्टिकोण से दिल्ली आने वाले अक्षरधाम, लालकिला, कमल मंदिर (लोटस टेम्पल), इंडिया गेट घूमने जाते ही जाते हैं, और बाजार में राजीव चौक स्थित कनॉट प्लेस (पालिका बाजार) व चांदनी चौक, इसके अलावा भी धार्मिक स्थल को छोड़ कई स्थल हैं जहां अच्छे लोग अब घूमने नहीं जाते हैं, आजकल के निब्बा-निब्बी द्वारा जानवरो की तरह व्यवहार (अश्लील हरकत) करने के कारण | शिक्षा, व्यापार, जॉब, देश की राजधानी, पर्यटक स्थल, कई महत्वपूर्ण मुख्यालय स्थल होने के बावजूद दिलो को लुभाने वाली दिल्ली में अब कई लोग वहां जाना नहीं चाहते, वहां रहना नहीं चाहते और जों हैं वो किसी ना किसी मजबूरी बस रह रहे | वजह हैं प्रदूषण व दंगा | भारत की पहली व दुनियां की दूसरी सबसे अधिक प्रदूषित शहर में दिल्ली का नाम आता हैं | फॉग के कारण सूर्य सूर्य उदय होने के लगभग घंटे बाद ही दिखती हैं | हालांकि लॉकडाउन के वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफ़ी सुधार हुआ था मगर लॉकडाउन हटते ही वायु प्रदूषण पुनः काफ़ी ज्वलनशील मुद्दा बन गया हैं इसके अलावा जल प्रदूषण व दंगा | एक सर्वे के अनुसार दिल्ली एनसीआर में ख़राब वायु गुणवत्ता की वजह से सत्तर प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके परिवार के कम से कम एक या एक से अधिक सदस्य वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे है, जों औसत आयु में कमी की वजह बनते जा रहीं हैं | बढ़ती वायु प्रदूषण के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया हैं | दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुख्य कारण हैं – चलती गाड़ीयां , चलती कलकारखाने, दिल्ली व दिल्ली के आसपास जलती पराली एवं कचड़े, कम पेड़-पौधे, दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या | दूसरी तरफ दिल्ली में रहने वालो के लिए जल प्रदूषण भी पीछा कर रहीं हैं, जैसे अभी छठ पूजा में यमुना नदी को लेकर समाचार बनी कि पिछले बीस सालो में लगभग तीन हज़ार करोड़ रूपये यमुना नदी के सफाई पर खर्च किए गए मगर..| एक तरफ दिल्ली में दंगा भी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं | और जितने भी दंगे हुए सारे एक विकसित देश के लेखक के पुस्तक से प्रेरित पाई गई |